उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

DPRA: प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव से मिला 

प्रमुख सचिव ने दवाओं का सही रखरखाव के दिए सुझाव

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से शिष्टाचार भेंट की। गुरुवार को डीपीआरए

का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी से मुलाकात की। वहीं प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने फार्मासिस्टों के हितों और उनकी मांगों के बारे में विस्तार से पूरी चर्चा की ।

डीपीआरए प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा सभी विषयों को जल्द अवलोकन कर पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा कि

​दवाओं का रखरखाव सही तरीके से हो।  यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मिलें, उन्हें कोई भी दवा बाहर से न खरीदनी पड़े।

​मरीजों के प्रति हमारा व्यवहार बहुत अच्छा और मधुर रहे।यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दवा एक्सपायर न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button