उत्तर प्रदेश
Trending

नाका गुरुद्वारा में मना बन्दी छोड़ दिवस

दीपोत्सव से सजा दरबार

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नाका हिंडोला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में बन्दी छोड़ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को दीपोत्सव में बिजली की झालरों, दीप मालाओं एवं फूलों द्वारा

बडी खूबसूरती के साथ दरबार सजाया। वहीं रहिरास साहिब के पाठ से दीवान आरम्भ होकर रात्रि तक चला। हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में शबद कीर्तन. किया। साथ ही ज्ञानी गुरजिंदर सिंह ने बन्दी छोड़ दिवस पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया।जिसमें समूह संगत ने दिये और मोमबत्तियां जला कर बन्दी छोड दिवस मनाते हुए गुरु घर की खुशियाँ हासिल की। दीवान की समाप्ति के उपरान्त प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिह बग्गा ने बन्दी छोड़ दिवस की बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button