उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्तनपान के गिनाये लाभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्तनपान के लाभ गिनाये। गुरुवार को

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग विभाग द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ नियोनेटल नर्सेस एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ

के सहयोग से राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल हॉस्पिटल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा अस्पताल में उपस्थित जनसामान्य को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु की समुचित देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर डॉ. कनकलता, सहायक प्राध्यापक, बाल रोग विभाग, राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल हॉस्पिटल, ने स्तनपान के महत्व पर संक्षिप्त एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।

उन्होंने जन्म के प्रथम घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों पर प्रकाश डाला।

इसके उपरांत बीएससी. नर्सिंग 2022 बैच (आठवें सेमेस्टर) के विद्यार्थियों द्वारा स्तनपान के महत्व पर एक प्रभावशाली रोल प्ले (नुक्कड़ नाटक) प्रस्तुत किया गया।

नाटक के माध्यम से सही स्तनपान तकनीक, मातृ पोषण, परिवार का सहयोग तथा स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित माताओं, परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य दर्शकों ने सराहा। वहीं

कार्यक्रम में डॉ. श्रीकेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल हॉस्पिटल उपस्थित रहे । साथ ही छाया, उप मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, विजयलक्ष्मी, उप मुख्य नर्सिंग अधीक्षक ), अन्य सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं वार्ड प्रभारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग संस्थान के प्राचार्य प्रो शिवकुमार मुद्गल एवं उप-प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वय लीना प्रविल जॉन, सहायक प्राध्यापक द्वारा पार्वती सी एवं वर्षा द्विवेदी, ट्यूटर के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” का प्रभावी संदेश जनसामान्य तक पहुँचाया गया तथा माताओं एवं परिवारजनों को स्तनपान को अपनाने एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button