राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
इको गार्डन में पुलिस दिखी अलर्ट, कुछ ही देर रुके पार्टी संस्थापक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित इको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन फुस्स नजर आया। शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके इको गार्डन पहुंचे।
जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग उठाई। इसके पश्चात्सा थोड़ी देर में रवाना हो गए। इसके अलावा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते पुलिस पूरे जनपद में पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी ।
प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल इको गार्डन में प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान करते हुए प्रदर्शनकारियों का शांतिपूर्ण एवं सकुशल प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा ।
प्रदर्शन में अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के संबंध में लखनऊ पुलिस एवं एलआईयू (LIU) द्वारा संबंधित राज्यों की पुलिस इकाइयों से भी समन्वय स्थापित किया । जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा सके।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए तथा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती रही। साथ ही, यातायात पुलिस द्वारा कुशल प्रबंधन के चलते पूरे शहर में ट्रैफिक संचालन सुचारु एवं निर्बाध बना रहा तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं
साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से संवेदनशील स्थलों की निगरानी जारी रही।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त रिजर्व पुलिस बल एव (QRT) अलर्ट मोड पर तैनात रही।



