उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को घरों सर्वेक्षण

फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाऊदनगर में चलाया अभियान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बारिश में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए घरों का सर्वेक्षण किया गया। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन मे संचारी रोगो के संचरण काल के दृष्टिगत अभियान चलाया गया। जिसमें डा हेमन्त कुमार, अधीक्षक शालिनी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नग सामु.स्वा.केन्द्र अलीगंज एवं उनकी चिकित्सीय टीम तथा डाॅ आसमा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज की टीम द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाऊदनगर के 80 घरों का भ्रमण किया गया।

वहीं क्लोरीन की गोलिया एंव ओआरएस पैकेट का भी वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी ताकि संचारी रोगो पर प्रभावी नियन्त्रण रखा जा सके। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट वाहन के माध्यम से 72 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया। वेक्टर जनित रोगो से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

जानें मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय..

घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें। वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

स्वयं बचाव के करें उपाय..

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। पूरी बांह के कपड़े पहनने। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे। दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए क्या न करे..

घर में या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए। बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button