उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
मुख्यमंत्री ने 139 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास
लाभार्थियों को बाँटे प्रमाण-पत्र

संत कबीर नगर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 139 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास किया।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास के दौरान कहा
डबल इंजन की सरकार सुरक्षा भी देना जानती है और सुशासन के लक्ष्यों को भी स्थापित करना भी जानती है। बाबा तामेश्वरनाथ की पावन धरा
जनपद संत कबीर नगर स्थित धनघटा विधान सभा क्षेत्र व बाबा बैजूनाथ की पुण्य भूमि खजनी विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ₹475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने
इन सौगातों के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी।



