उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एड्स जागरूकता अभियान का किया शुभारम्भ 

बलरामपुर अस्पताल में लगा एड्स जागरूकता शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में सघन एचआईवी एड्स जागरूकता निःशुल्क शिविर लगाया गया।

बुधवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय परिसर में जन-जागरूकता अभियान के शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में एचआईवी एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस से 12 अक्टूबर तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही चिन्हित महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में एचआईवी, एड्स से संबंधित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी एचआईवी, एड्स के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक किया जाएगा।

जिला एड्स नियंत्रण सह जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि जनपद में संचालित आईसीटीसी, संपूर्ण सुरक्षा क्लिनिक, डीएसआरसी एवं एआरटी इकाइयों के माध्यम से एचआईवी एड्स की जांच, परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम के दौरान जादू के शो के माध्यम से आम जनमानस को एचआईवी एड्स के कारणों, बचाव एवं रोकथाम के संबंध में रोचक एवं प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष चिकित्सा शिविर में एचआईवी,एड्स, हेपेटाइटिस एवं क्षय रोग की जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जिसमें करीब 20 लोगों से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव, आईसीटीसी प्रभारी डॉ. एमएच उस्मानी, क्षय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता सहित एचआईवी,एड्स एवं क्षय रोग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button