विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
रेल कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण को निकाली रैली

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता रैली निकाली गयी।
बुधवार को रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शनमें “विश्व पर्यावरण दिवस 2026” अभियान के तहत स्टेशनो पर जागरूकता रैली निकाली।
जिसमें मण्डल के लखनऊ जं., गोरखपुर, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों तथा रेलवे अस्पतालों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं आमजन को जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्टेशनों पर रेल कर्मियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई।
जिसमें यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने एवं उसके उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को कपड़े के थैले एवं पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया
तथा वाटर वेंडिंग मशीन से पानी लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे प्लास्टिक बोतलों के उपयोग में कमी लाई जा सके। स्टेशन परिसर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई तथा वेंडरों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश यात्रियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
यात्रियों को निर्धारित वाटर रिफिलिंग बूथों पर अपनी बोतलें पुनः भरने तथा पुनः उपयोग योग्य बोतलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बोतल क्रशर मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं को इको-फ्रेंडली कटलरी के उपयोग एवं माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय बताए गए। रेलवे केबिनों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई गई तथा स्टेशन परिसर में पक्षियों के लिए बर्ड फीडर लगाए गए।
स्टेशनों पर जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए “पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं”, “पानी बचाओ, धरती बचाओ”, “एनर्जी बचाओ” तथा “हम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे” जैसे लगातार स्वच्छता जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे है।



