उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

दो संस्थान के मध्य अनुसंधान एवं अकादमिक सहयोग को हुआ समझौता

CCRAS–RARI और आरएमएल के बीच हुआ एमओयू

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए समझौता किया गया।

शुक्रवार को केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद–क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CCRAS–RARI), एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मध्य अनुसंधान एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता के माध्यम से दोनों संस्थान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से एक-दूसरे की शैक्षणिक, बौद्धिक तथा आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं का साझा उपयोग करेंगे। सहयोग के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएँ, अकादमिक प्रशिक्षण तथा शोध प्रकाशन किए जाएंगे।

पेटेंट, उत्पाद एवं अन्य बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधित परियोजनाओं के लिए पृथक समझौतों के अनुसार साझा किए जाएंगे।

समझौता पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा तथा सभी अनुसंधान गतिविधियाँ उच्चतम जैव-चिकित्सीय नैतिक मानकों एवं संस्थागत नैतिक समिति की संस्तुतियों के अनुरूप संचालित की जाएंगी।

वहीं एमओयू के दौरान CCRAS–RARI की ओर से डॉ. संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक (प्रभारी) तथा DR.RMLIMS की ओर से प्रो. सीएम सिंह निदेशक ने हस्ताक्षर किए।

यह समझौता आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button