उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में चला सेवा पखवाड़ा 

राजधानी को स्वच्छ बनाने की चलाई मुहिम 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

सोमवार को 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, चन्दरनगर आलमबाग में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे । वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई गयी।

जिसमें सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सालय का समस्त स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर में सफाई का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button