सफेद दाग के उपचार में नए अनुसंधान व सर्जरी की नई तकनीक पर संगोष्ठी
पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ दीपक को मिला प्रथम स्थान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सफ़ेद दाग के उपचार के साथ शोध व नई तकनीकी पर गहन मंथन किया गया। शनिवार को
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चर्म रोग विभाग द्वारा “रिसेंट अपडेट्स इन पिगमेंट्री डिजीज फोकस आन विटिलिगो एंड कॉमन हाइपर पिगमेंटेशन डिजीज”विषय पर आएएडीवीएल एवं आएक्यूएसी के साथ चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी आयोजित कि गयी।
वहीं उद्घाटन सत्र संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह, डीन डॉ राजन भटनागर, चर्म रोग विभाग अध्यक्ष डॉ सौम्या अग्रवाल के द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर चर्म रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ सौम्या अग्रवाल,डॉ प्रकृति डॉक्टर सोनल डॉ केतकी पीजीआई चंडीगढ़ ,एसजीपीजीआई लखनऊ, एम्स नई दिल्ली ,केजीएमयू लखनऊ ,एवं प्रदेश एवं लखनऊ के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम के दौरान विटिलिगो यानी सफेद दाग के उपचार में नए अनुसंधान तथा विटिलिगो सर्जरी की नई तकनीक के बारे में वैज्ञानिक व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम में चेहरे पर होने वाली झाइयां और लाइकेन प्लेनस बीमारियों के उपचार के लिए नवीनतम रिसर्च और दवाइयां के बारे में अपना अनुभव एवं अपना विशेषज्ञ विचार साझा किया गया।
संगोष्ठी में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसके अंदर प्रदेश भर से बहुत सारे रेजिडेंट डॉक्टर ने प्रतिभा किया और इसमें प्रथम स्थान सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर दीपक अग्रवाल द्वितीय स्थान सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पूजा चर्म रोग विभाग को मिला तृतीय पुरस्कार डॉक्टर श्रेया एरा मेडिकल कॉलेज को मिला।



