उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर- डॉ बीके सिंह 

विश्व वृद्धजन दिवस पर चिकित्साधिकारियों ने बांटा फल 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बुजुर्गो मरीजों को फल वितरण कर विश्व वृद्धजन दिवस मनाया गया ।

गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में वृद्धजनों को फल वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य संबंधी डज एंड डोंट्स के पंपलेट वितरित कर आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, दवाओं का चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार सेवन तथा संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

साथ ही वृद्धजनों से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया गया।वहीं

निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन-ज्ञान समाज के लिए अमूल्य हैं।

उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि बढ़ती उम्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सकीय परामर्श अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने वृद्धजनों से अपनी दवाओं का नियमित सेवन करने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्धावस्था में संतुलित आहार, नियमित हल्की शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त आराम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को भी वृद्धजनों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके साथ समय बिताना चाहिए तथा उन्हें भावनात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है। जिसे स्वस्थ, सम्मानजनक और गरिमापूर्ण बनाया जा सकता है।

अस्पताल प्रशासन ने वृद्धजनों एवं उनके परिजनों से अपील की कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button