बलरामपुर अस्पताल में ‘टेम्पोरल बोन डिसेक्शन’ कार्यशाला
अस्पताल निदेशक ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
रविवार को बलरामपुर चिकित्सालय ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र बढ़ावा देने के लिए ‘टेम्पोरल बोन डिसेक्शन’ कार्यशाला का आयोजन किया। वहीं
कार्यशाला का उद्घाटन चिकित्सालय निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला अस्पताल स्तर पर इस तरह के उच्च स्तरीय अकादमिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन होना चिकित्सालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, नाक, कान व गला (ईएनटी) विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह तथा राजीव कुमार (प्रदेश प्रवक्ता – डीपीआरए,
उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष – डीपीआरए) विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिसमें पोस्टग्रेजुएट (PG) विद्यार्थियों और युवा डॉक्टरों को कान की आंतरिक संरचनाओं तथा जटिल शल्य क्रिया (सर्जरी) की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
ईएनटी (ENT) के पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम में टेम्पोरल बोन डिसेक्शन का प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को कान की अंदरूनी व अत्यंत संवेदनशील संरचनाओं को निकटता से समझने का अवसर मिला।
जिससे इस कौशल से भविष्य में कान के जटिल ऑपरेशनों को अधिक सटीकता और सफलता के साथ अंजाम दिया जा सकेगा।
इस सफल आयोजन से न केवल युवा चिकित्सकों के हुनर में निखार आएगा। बल्कि आम जनता को भी अत्याधुनिक व उच्च स्तरीय ईएनटी चिकित्सा सुविधाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे।



