बलरामपुर अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट
रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी पोषण पोटली

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में टीबी मरीजों को पोषण बांटा गया। मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल में
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा ने गोद लिए गए टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली वितरित की। जिसमें
रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 50 गोद लिए गए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 30 मरीजो को पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया।
इस मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह शेट्टी,अस्पताल निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान तथा विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद आवश्यक है।
रेडक्रॉस द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को नियमित रूप से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।
इसी क्रम में अस्पताल निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है। नियमित दवा, चिकित्सकीय देखरेख और पौष्टिक आहार के माध्यम से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।
उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी मरीजों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में विपिन कुमार, राजकमल, प्रशांत बाजपेई एवं दयाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



