उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

कैंसर के उपचार में दवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं के साथ उचित पोषण जरुरी -प्रो एमएलबी भट्ट 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर किया जागरूक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर डॉक्टरों पोषण पर जागरूक किया गया। बुधवार को

कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह ” के अवसर पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीतिका पंत, अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पैडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। जिसका उद्देश्य कैंसर रोगियों के उपचार एवं देखभाल में संतुलित और उचित पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

डॉ. गीतिका पंत द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। इसके पश्चात डायटिशियन सुगंधा द्वारा “कैंसर केयर में पोषण का महत्व” विषय पर थीम टॉक प्रस्तुत की गई।

वहीं मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक प्रो.ऍमएलबी भट्ट ने कहा कि कैंसर के उपचार में दवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं के साथ उचित पोषण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा की संस्थान में कैंसर रोगियों को समग्र उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके पोषण और जीवनशैली से संबंधित जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम तिवारी, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ डायटेटिक्स, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने भी पोषण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में इसके बाद डायटिशियन साक्षी द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, कार्यकारी कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया सहित संस्थान के चिकित्सक, रेसिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button