उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

केजीएमयू कर्मचारी परिषद की लंबित मांगो पर हुई बड़ी जीत 

कर्मचारियों को एसजीपीजीआई के सामान वेतनमान का मिला लाभ

केजीएमयू कर्मचारी प

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारी परिषद की लंबित मांगो पर शासनादेश मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। शनिवार को

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए 23 अगस्त 16 से लंबित लाभ के संबंध में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है।

लंबे समय से लंबित मांगो पर कर्मचारी परिषद द्वारा निरंतर प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी ढंग से पक्ष रखा गया और आखिरकार दस वर्षो के संघर्षो के बाद बड़ी सफलता मिली है ।

इससे कर्मचारी परिषद में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया है। अब संस्थान के कर्मचारियों को एसजीपीजीआई के समान वेतनमान का लाभ मिलेगा। वहीं कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों को शासनादेश पत्र सौंपा।

वहीं शासनादेश मिलते ही कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार ने डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं संस्थान कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों हित में लिया निर्णय ऐतिहासिक है और इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

कर्मचारी परिषद का कहना है कि इस उपलब्धि से संबंधित पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। परिषद ने कर्मचारियों के सेवा, वेतन, पदोन्नति एवं अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए भी अपना प्रयास जारी रखने की बात कही है।

कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह तथा महामंत्री अनिल कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समस्त कर्मचारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button