मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप मरीजों के लिए लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
85 मरीज आयुर्वेद अस्पताल में हुए लाभान्वित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप मरीजों के लिए निःशुल्क शिविर लगाया गया।
शनिवार को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की ओपीडी संख्या 6 में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप संबंधी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जो सभी के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसे
प्रधानाचार्या प्रो सुधा सिंह के निर्देशन में तथा डा. शरद जौहरी, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग कायचिकित्सा एवं डॉ. रिचा गर्ग, संकाय सदस्य के मार्गदर्शन में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में मरीजों की रक्त शर्करा की जाँच एवं रक्तचाप का मापन किया गया। साथ ही, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित संभावित जटिलताओं, आहार एवं पथ्य-अपथ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया।
आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 85 रोगी लाभान्वित हुए।
शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में पीजी स्कॉलर्स डॉ. आदिनाथ, डॉ. अर्चना, डॉ. जूही, डॉ. दीपराज, डॉ. मृगांग, डॉ. शांतनु, डॉ. अंशिता, डॉ. जावेद एवं डॉ. उर्मिला, इंटर्न तथा समस्त मेडिकल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।



