यूपी पीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ वाईके सिंह एवं सचिव बने डॉ रूपेंद्र
बलरामपुर अस्पताल में पूरी हुई चुनावी प्रक्रिया

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया।
सोमवार को बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र की जिला शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया ।
जिसमें जिला स्तर के चिकित्सकों ने मतदान में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। चुनाव मतदान में कुल 260 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतदान के पश्चात् मतगणना में डॉ. वाईके सिंह जिलाध्यक्ष और सचिव पद पर डॉ. रुपेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित किया गया।
जिसमें उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. शोभना यादव एवं वित्त सचिव पद पर डॉ. अरुण चौधरी को जिम्मेदारी का भार सौंपा गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर डा. हिमांशु पी सिंह को चुना गया। इसी क्रम में
चुनाव अधिकारी डा. एमएच उस्मानी ने बताया कि चुनाव में मतदान करने के लिए जिला स्तर के सभी मतदाताओं को अपनी पहचान और पीएमएसए की सदस्यता का प्रमाण देना अनिवार्य था। उन्होंने बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।



