उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आपातकालीन चुनौतियों से निपटने को सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर्स की शुरुआत 

ट्रेन विद योर आर्मी कैंप’ के तहत प्रशिक्षण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी।

सोमवार को भारतीय सेना द्वारा ‘ट्रेन विद योर आर्मी कैंप’ पहल के तहत सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया ।

जिसमें 73 मास्टर ट्रेनर्स और सिविल डिफेंस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य वर्तमान एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति जमीनी स्तर पर तैयारियों को मजबूत करना है। वहीं

उद्घाटन सत्र को मेजर जनरल मनीष कुकरेती, एसएम जीओसी मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया द्वारा किया गया।

साथ ही डीके ठाकुर, आईपीएस, डीजी होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस ने संबोधित करते हुए कहा प्रशिक्षित प्रथम प्रतिक्रिया दल, जन-जागरूकता और सैन्य-नागरिक

समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों के लिए होल – ऑफ़ नेशनल एप्रोच का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

26 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कक्षा आधारित प्रशिक्षण, प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं।

प्रशिक्षण में आधुनिक युद्ध एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों, ड्रोन एवं हवाई खतरों, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों, भ्रामक सूचनाओं, साइबर एवं डिजिटल खतरों, सुरक्षात्मक उपायों तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।

मास्टर ट्रेनर्स को विभिन्न खतरों की पहचान, उनसे बचाव एवं प्रभावी निवारण के उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ इस ज्ञान को सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों और आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जागरूकता का व्यापक विस्तार करना, स्थानीय स्तर पर तैयारियों को मजबूत करना और नागरिकों में सतर्कता, सुरक्षा तथा सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

यह पहल सैन्य-नागरिक समन्वय को मजबूत करते हुए ‘होल ऑफ़ नेशनल एप्रोच ‘ के अनुरूप बदलती सुरक्षा एवं आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए एक जागरूक, सक्षम और सुदृढ़ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button