उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मरीजों व तीमारदारों को ठंड से बचाने को खुला रैन बसेरा 

संस्थान निदेशक ने कम्बल वितरण कर रैनबसेरा की शुरुआत

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भीषण ठंड से मरीजों व तीमारदारों को बचाने के लिए अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किया गया। सोमवार को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसी भी नागरिक को भीषण ठंड में खुले में न सोना पड़े।

इसके लिए संजय गांधी पीजीआई में रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए गेट नंबर दो पर रैनबसेरा की अस्थाई व्यवस्था की गई है। वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने कंबल वितरण कर रैनबसेरा की औपचारिक शुरुआत की।

जिसमें लगभग 500 लोगों ने रैन बसेरा में शरण ली। यह रैनबसेरा पूर्ण रूप से ठंडी हवाओं से सुरक्षित है, और फर्श पर कार्पेट भी डाला गया है। इससे रोगियों और उनके परिजनों को भीषण ठंड से बचाने में राहत मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता और कार्यकारी वित्त अधिकारी प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button