उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

व्यापारियों ने अतिक्रमण को ले संयुक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन 

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों की यातायात एवं अतिक्रमण की गिनाई समस्या 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के पुराने बाजारों में अतिक्रमण और ट्रैफिक का मुद्दा गरमा गया।

बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल ने शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात, अतिक्रमण, पार्किंग एवं सुरक्षा की समस्याओं के स्थायी समाधान निकालने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था,

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यापार मंडल ने प्रमुख बाजारों की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके व्यावहारिक समाधान के सुझाव भी व्यक्त किये । वहीं

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारी समाज शहर की कानून-व्यवस्था से संतुष्ट है, लेकिन यातायात एवं अतिक्रमण की समस्या के कारण पुराने बाजारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र के बाजारों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ पुलिस की मासिक समन्वय बैठक पुनः शुरू की जानी चाहिए।

पवन मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री ने कहा कि नाका बाजार में पुल के नीचे एवं सर्विस लेन में अतिक्रमण के कारण दिनभर यातायात बाधित रहता है। अभियान के दौरान अतिक्रमण हट जाता है, लेकिन कुछ समय बाद पुनः उसी स्थान पर ठेले लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद उसकी पुनरावृत्ति रोकने की स्थायी व्यवस्था और नियमित पुलिस निगरानी आवश्यक है। विजय नगर पुलिया के आसपास भी पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।

जितेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ महामंत्री ने कहा कि अमीनाबाद जैसे ऐतिहासिक बाजार में सड़क और फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों का आवागमन कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन स्थानों पर ट्रैफिक पॉइंट बनाकर यातायात पुलिस तैनात की गई थी, उन्हें पुनः सक्रिय किया जाए।

साथ ही अमीनाबाद में पूर्व की पीली पट्टी व्यवस्था को लागू कर पटरी दुकानदारों के लिए निर्धारित सीमा तय की जाए, जिससे व्यापारी, ग्राहक और पटरी दुकानदार सभी व्यवस्थित रूप से अपना कार्य कर सकें।

अनुराग मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री ने कहा कि चौक एवं सराफा क्षेत्र व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी संवेदनशील है।

चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण तथा चरक चौराहे पर ई-रिक्शा के जमावड़े से यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने मांग की कि ई-रिक्शा के लिए चौराहे से बाहर निर्धारित स्टैंड बनाया जाए तथा चौक एवं सराफा क्षेत्र में विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सुहैल हैदर अल्वी, कोषाध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसगोमती के विभिन्न बाजारों में फुटपाथ पर अतिक्रमण, ई-रिक्शा एवं अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि स्थायी निगरानी एवं नियमित प्रवर्तन की व्यवस्था की जाए। बाजार प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय स्तर पर नियमित बैठक होने से समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकता है।

देवेंद्र गुप्ता, ट्रांसगोमती अध्यक्ष ने कहा कि बाजारों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारी एवं ग्राहक अपने वाहन दुकानों के आसपास खड़े करने को मजबूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बाजारों में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित स्थान बनाए जाने से मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

मीडिया महामंत्री सुमित गुप्ता महामंत्री सोमेश मिश्रा सुशील तिवारी मनीष गुप्ता प्रियांक गुप्ता मंजीत सिंह दुआ कुश गुप्ता आदि ने भी अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया।

व्यापार मंडल ने मांग की कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक नोडल पुलिस अधिकारी नामित किया जाए, जो क्षेत्र के बाजारों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ नियमित संपर्क में रहे।

इसके साथ ही किसी भी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले संबंधित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाए।

व्यापार मंडल ने कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच नियमित संवाद से यातायात, अतिक्रमण, पार्किंग एवं सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

अध्यक्ष अमरनाथ न्यूज़ पवन मनोचा जितेन सिंह चौहान, अनुराग मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, सुहेल हैदर अल्वी, मनीष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सोमेश मिश्रा, सुशील तिवारी, सोनू पंडित, शशि शुक्ला, कुश मिश्रा, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविंद्र गुप्ता विनोद माहेश्वरी अजय तिक्खा

कमलेश यादव राजू शुक्ला अभिषेक सिंह चौहान इंद्रजीत सिंह मो शोएब मुन्नू यादव राजेन्द्र पाल सिंह आसित अग्रवाल कृपानाथ त्रिपाठी शेर सिंह चौहान प्रदीप मिश्रा मनीष अरोड़ा सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button