कौशल विकास राज्यमंत्री ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारम्भ
मंत्री ने 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदननगर में फीता काटकर की शुरुआत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के आलमबाग में स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदरनगर में ‘स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत की गई।
बुधवार को 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदननगर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यमिता एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू भी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी एवं जन समूह मौजूद रहा । कार्यक्रम के पहले अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने कौशल विकास राज्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान सभी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन दिवस उनके सुविचारों को लाइव सुनकर जन सामान्य को होने वाले हित लाभों के बारे में बताने का संकल्प लिया।
वहीं चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने कार्यक्रम के संबंध में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कहा कि हम प्रत्येक रोगी को उच्च कोटि चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी पूरी टीम प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि जो अभी रोगी नहीं हैं, खानपान आहार विहार सामान्य नहीं है ,उन्हें निरोगी काया काउंटर की माध्यम से जीवन शैली में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जन सामान्य में जागरुकता तो आती ही है , साथ ही साथ हम उस व्यक्ति की सेवा करने में अपने को सक्षम कर पाते हैं जो हमारे चिकित्सालय में बहुत आशा लेकर इलाज कराने के लिए आते हैं। साथ ही डॉ त्रिपाठी ने अस्पताल की उपलब्धियों को साझा किया।



