उत्तर प्रदेश

लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष को गैलंट्री अवॉर्ड मिलने पर जगह-जगह सम्मान

 अध्यक्ष ने दी व्यापारियों नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र को गैलंट्री अवॉर्ड मिलने पर जगह-जगह सम्मान किया गया। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सबसे पहले सभी व्यापारियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

श्री मिश्र द्वारा सबसे पहले सिविल डिफेन्स में झण्डा फहराने के बाद बालागंज व्यापार मंडल, कैम्पवेल रोड , आलमनगर , सपना कालोनी,कोठारी बंधु ,याहियागंज ,लखनऊ व्यापार मण्डल फिर सहादतगंज व्यापार मण्डल में झण्डा फहराया। वहीं

व्यापारियों ने अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र को गैलंट्री अवॉर्ड मिलने पर सभी जगहों पर सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि यहियागंज व्यापार मंडल के द्वारा सिविल डिफेंस चीफ वार्डन पद पर कार्य करते हुए गैलंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई. जिसके लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी और नागरिक स्वदेशी वस्त्र ही अपने जिस देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जब आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो हम भी मजबूत होंगे। विदेशी कंपनियों के समान का हमें बहिष्कार करना है, बस हमें सोच बदलनी है,जो वस्तुएं हमारे देश की हैं। वह विदेश में जाकर के केवल मोहर लगाकर वहां ऊंची कीमतों पर बिक रही हैं। हमें अपने देश की बनी वस्तुएं बेचना है और खरीदना भी है।

अमर नाथ मिश्र ने कहा पिज़्ज़ा मैकडोनाल्ड का छोड़ दो पूड़ी छोला भटूरा खाओ, मोमो चाइनीज़ छोड़ दो माँ के हाथ के बने फरे खाओ विदेशी चॉकलेट छोड़ मोहल्ले के हलवाई की मिठाई खाओ और जब ख़ान पान से शुरू होगे तब बाक़ी चीजों में भी स्वदेशी की आदत पड़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button