उत्तर प्रदेशकारोबार

गीत संगीत के साथ व्यापारियों का होली मिलन समारोह

 60 व्यापारियों को मिला व्यापारी रत्न सम्मान

 

 लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के व्यापारियों द्वारा गीत संगीत के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। गुरूवार को लखनऊ व्यापार मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम महानगर में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्र एवं मंच का संचालन पवन मनोचा द्वारा किया गया। लखनऊ व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेत्रत्व में युवा टीम द्वारा सभी आए हुए व्यापारियों को अंग वस्त्र में माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि बनवारी लाल कंछल प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिध मंडल रहे। वहीं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने व्यापार मण्डल के संरक्षक सदस्य राजकुमार वत्रा गनेश कुमार अग्रवाल एवं विजय कुमार छाबड़ा को स्मूति चिन्ह, अंग वस्त्र माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही व्यापारी समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 60 व्यापारियों को व्यापारी रत्न सम्मान व स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह व्यापारी हमारे व्यापारी समाज के उत्थान के लिए दिन रात तत्पर रहते है इनको आज व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। पवन मनोचा ने कहा कि यह हमारे व्यापारी समाज के भामासाह स्तम्भ है। जिन्होंने व्यापारी समाज एवं व्यापार मण्डल को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें है,हम इनका सम्मान करके गौरावनित महसूस कर रहें है। इसी क्रम में चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अनिल विरमानी ने सभी उपस्थिति व्यापारियों को होली की बधाई दी।समारोह के दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, सुहैल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चैहान, शशि प्रकाश शुक्ला, सुशील तिवारी, सौरभ तिवारी, मनीष कुमार वर्मा, सतीश अडवाड़ी, अनिल विरमानी, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, भारत भूषण गुप्ता, राकेश छाबड़ा, रामकुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्र, प्रशान्त भाटिया, उत्तम कपूर, राजीव अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह, देव कुमार शुक्ला, सतपाल सिंह मीत,नीरज जौहर, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, निर्मल सिंह, सुरेश कुमार, श्याम मूर्ति गुप्ता, विनोद महेश्वरी, रामप्रकाश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, लोकराम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ई. अजय कुमार सक्सेना, जी.एस.सेठी, विनय शुक्ला, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button