उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 217 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण

 

अयोध्या। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धरा पर कई विकास परियोजनाओं की बरसात की।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ₹432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण,शिलान्यास किया । साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

ये विकास परियोजनाएं जनपद में आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी।

अयोध्या धाम में गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण हो चुका है।

सूरजकुंड का पुनरुद्धार किया गया है और भरतकुंड के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हमारी अयोध्या तीनों लोकों से न्यारी और वैभवशाली है।सूर्यवंश की राजधानी में भगवान सूर्य की ऊर्जा से रात्रि भी आलोकित होनी चाहिए। इसी संकल्प के साथ आज अयोध्या सोलर सिटी बन गई है।

भक्ति पथ, राम पथ और जन्मभूमि पथ अयोध्या धाम की नई पहचान बन रहे हैं।

जो सड़कें कभी सिंगल लेन थीं, वे आज फोरलेन और सिक्सलेन बन चुकी हैं। एयर कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी और रोड कनेक्टिविटी का विस्तार आज अयोध्या के समग्र विकास का आधार बन रहा है।

भदरसा नगर पंचायत अब भरतकुण्ड के नाम पर ‘भरत नगर’ के रूप में जानी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था।

सूर्यवंश की राजधानी रात्रि में भगवान सूर्य की रोशनी से जगमगानी चाहिए। आज अयोध्या सोलर सिटी के रूप में स्थापित हो चुकी है।

आज अयोध्या में भक्ति पथ, राम पथ और जन्मभूमि पथ नई पहचान बन चुके हैं। सिंगल लेन की सड़कें फोरलेन और सिक्सलेन में बदल चुकी हैं। साथ ही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पौधरोपण किया। इसके अलावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बस्ती में ₹504 करोड़ से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, लैपटॉप तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि

डबल इंजन की भाजपा सरकार विरासत और विकास के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

महर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि एवं आस्था के पावन केंद्र मखौड़ा धाम से जुड़े जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में ₹504 करोड़ से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।

साथ ही, विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी और चेक भी वितरित किए। उन्होंने

सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button