डॉक्टरों ने गोलियों से घायल युवक की बचाई जिंदगी
जटिल सर्जरी कर युवक को मिला नया जीवन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने गोलियों से घायल युवक की जिंदगी बचाई। यूपी के
गोंडा निवासी अभय पांडेय, पुत्र राज कुमार पांडेय के यहाँ भूमि विवाद के चलते 9 अगस्त को नवाबगंज के पास खरगूपुर गांव में गोली मार दी गई थी।
जहां परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल युवक को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था। वहीं डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए
11 अगस्त को ऑपरेशन किया । ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग 1 लीटर रक्त पाया गया तथा पेट, डुओडेनम (छोटी आंत का प्रथम भाग) और सीकम (बड़ी आंत का भाग) में कई गोलियों की चोटें पायी गयी थी।
ट्रॉमा टीम ने जटिल चोटों का सफलतापूर्वक उपचार किया।
गहन चिकित्सा एवं बहु-विषयक उपचार के बाद अभय की स्थिति में लगातार सुधार होने पर 25 अगस्त को सफलतापूर्वक डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं
ऑपरेशन टीम में प्रो. अमित कुमार सिंह, एडिशनल चीफ एवं ट्रॉमा सर्जन; डॉ. वरुण गुप्ता एवं डॉ. आदित्य सिंह, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी शामिल रहे।
साथ ही एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, एडिशनल प्रोफेसर; डॉ. प्रतीक सिंह बैस, एडिशनल प्रोफेसर; डॉ. दीक्षा एवं डॉ. निखिल, सीनियर रेजिडेंट तथा डॉ. नबील, जूनियर रेजिडेंट शामिल रहे।
उपचार में ओटी टेक्नीशियन अमित तथा आईसीयू टीम के ओम प्रकाश, मयंक बंसल, राहुल कुमार, पायल नेगी एवं दिव्यांशी का योगदान रहा।
संस्थान निदेशक प्रो आरके धीमन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इस जटिल पेनेट्रेटिंग एब्डॉमिनल ट्रॉमा के सफल उपचार की सराहना की तथा ट्रॉमा सर्जरी, एनेस्थीसिया, ओटी एवं आईसीयु टीम के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों में विशेषज्ञ उपचार और जीवन बचाने की प्रतिबद्धता को सिद्ध कर दिया।



