उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ठंड से बचाव को एडीएम ने किया निरीक्षण

फल मंडी, बस स्टॉप, जिला अस्पताल रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

संवाददाता – गंगेश पाठक

अमेठी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शीतलहर बचाव के लिए जमीनी हकीकत परखी गयी। बुधवार को अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने उपजिलाधिकारी के साथ नगर क्षेत्र में ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण की शुरुआत फल मंडी तिराहा से हुई।

जहाँ एडीएम ने जल रहे अलाव की स्थिति और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि ठंड से राहत के लिए अलाव समय से जलाए जाएँ और उन पर निरंतर निगरानी रखी जाए। इसके उपरांत उन्होंने बस स्टॉप गौरीगंज, जिला अस्पताल परिसर, रैन बसेरा और रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में ठहरने आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कंबल, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की स्थिति की भी जांच की। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी असहाय या आमजन खुले में ठिठुरने को मजबूर न हो।

उन्होंने रैन बसेरों के सुचारु संचालन और जनसुविधाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एडीएम के इस निरीक्षण के दौरान कई विभागीय अधिकारी एवं नगर निकाय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button