उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने निकाली तीस वर्षीय महिला के पेट से विशालकाय गांठ 

 5 किलोग्राम वज़न की गर्भाशय की गाँठ को निकाला 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने एक बार फिर अपने पेशे को सिद्ध कर दिया। तीस वर्षीय महिला के गर्भाशय से विशालकाय गांठ निकाली।

एसजीपीजीआईएमएस के स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) ओपीडी में तीस वर्षीय महिला पूरे पेट में फैली विशाल गांठ की शिकायत लेकर पहुंची थी।

जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के दौरान उनके गर्भाशय में 25 × 17 सेमी आकार की विशाल फाइब्रॉइड (गर्भाशय की गाँठ) तथा अंडाशय में 7 सेमी आकार की सिस्ट पाई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल शल्य चिकित्सा द्वारा 5 किलोग्राम वज़न की गर्भाशय की गाँठ (फाइब्रॉइड) एवं अंडाशय की सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया।

ऑपरेशन के दौरान मरीज का गर्भाशय, दोनों फैलोपियन ट्यूब एवं दोनों अंडाशय सुरक्षित रखे गए। जिससे उनकी प्रजनन क्षमता संरक्षित रही।

ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हैं तथा उनकी रिकवरी संतोषजनक है। वहीं ऑपरेशन टीम में

डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आयुषी, नर्सिंग स्टाफ- ज्योति, प्रगति, सोनाली, वंदना शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button