उत्तर प्रदेश

बीएसएनएल महिला कल्याण संगठन ने किया पौधरोपण, संरक्षण का संदेश

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बीएसएनल महिला कल्याण संगठन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। बुधवार को दूरसंचार महिला कल्याण संगठन की महिलाओं द्वारा एक पेड़ माँ के नाम थीम के तहत अलीगंज क्षेत्र स्थित दूरसंचार कॉलोनी में पौधरोपण किया गया।

जिसमें संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने पौध रोपण के महत्व पर पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की और पौधों के महत्व के बारे में एक दूसरे को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button