बैंक के 119वें स्थापना दिवस पर दान की दो व्हील चेयर
विवेकानंद अस्पताल को दान में मिली दो व्हील चेयर

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विवेकानंद अस्पताल को दान में दो व्हील चेयर दी गयी। मंगलवार को
पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक द्वारा जनसेवा की भावना के अंतर्गत विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान को दो व्हीलचेयर भेंट की गईं।
इस अवसर पर पंजाब एंड सिंध बैंक के महाप्रबंधक राजीव कुमार बंसल द्वारा दो व्हीलचेयर प्रदान की गईं। वहीं संस्थान सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द उपस्थिति रहे।
अपने संबोधन में राजीव कुमार बंसल ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक सदैव समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
बैंक का 119वां स्थापना दिवस केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प भी है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये व्हीलचेयर अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।
साथ ही संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज और संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से ही जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने बैंक को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक के कमल किशोर, सहायक महाप्रबंधक तथा सर्वेश रघुवंशी, वरिष्ठ प्रबंधक एवं विवेकानन्द अस्पताल के कार्मिक अधिकारी डॉ विशाल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ इस जनसेवा पहल में सहभागिता करते हुए बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक एवं अस्पताल के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया तथा इस पहल को समाजोपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।



