रक्तदान एक महान मानवीय सेवा
कैंसर संस्थान में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रक्तदान शिविर में जन भागीदारी की गयी। गुरुवार को
“राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस” के अवसर पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर 36 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार , एमएस डॉ. वरुण विजय एवं विभागाध्यक्ष , डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसन्फूज़न मेडिसिन , डॉ. अंजू दुबे उपस्थिति रही। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है।
रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
वहीं नर्सिंग एसोसिएशन की प्रेजिडेंट अपर्णा साहू ने रक्तदान के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी है। स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचायक है।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बीरम सिंह ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। इसलिए रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है।
रक्तदान शिविर में प्रखर अग्रवाल , प्राची द्विवेदी , प्रांजल कुमार कन्नौजिया , शमशाद अहमद , अतुल कुमार सिंह , आदित्य सिंह , शशिकांत यादव , रागिनी पाण्डेय , नीलू पाण्डेय , विष्णु प्रजापति , आशीष विश्वकर्मा , पुनीत राय , इक्षा यादव , शालिनी साहू ,
मोती लाल सैनी एवं भावना सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। एसोसिएशन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



