उत्तर प्रदेश

गन्ना संस्थान में किसान यूनियन की बैठक

भाकियू राधे ने की मासिक बैठक, विभिन्न मांगो को ले लिया निर्णय 

 

बाराबंकी।लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय किसान यूनियन “राधे” की मासिक बैठक की गयी।यूनियन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव की अध्यक्षता में गन्ना संस्थान में संपन्न हुई।

तत्पश्चात प्रदेश प्रभारी सुऐब राइन के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। दिए गए मांग पत्र में किसानों का विद्युत बिल माफ करने माफ न करने की स्थिति में खेतों में गड़े खम्भो का किराया।

किसानों को देने 200 यूनिट सामाजिक सुरक्षा कानून के तहत फ्री बिजली दिए जाने जैसा कि अन्य प्रदेशों में यह कानून लागू है। साथ ही अहमदपुर व सहाब पुर टोल प्लाजा पर किसानों का टोल टैक्स फ्री करने पेट्रोल गैस डीजल पानी स्कूलों की बढ़ी हुई है।

फीस वापस करने जिले में किसान भवन का निर्माण किए जाने आदि मांगों को लेकर के 6 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा गया। वहीं आगामी 7 जनवरी को प्रयागराज के राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक किसानों के शामिल होने की अपील की गई।

इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रभारी प्रमोद यादव, प्रदेश अध्यक्ष रीतू, एडवोकेट मंडल अध्यक्ष बाबू खान वारसी, जिला प्रभारी मंगला गुप्ता, नसरीन खातून, माया देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button