उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

 डिप्टी सीएम ने वंदे मातरम चर्चा में सपा पर कसा तंज

भाजपा वन्देमातरम सपने को कर रही साकार

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विधानसभा शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन जमकर एक दूसरे शब्दों के तीर चलाये गए। सोमवार को

सदन में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों का समाजवाद से कोई ताल्लुक नहीं है। इन सभी का नकली चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा वंदे मातरम के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया। उन्होंने वादा पूरा किया। इसी तरह हर गरीब को न्याय मिल रहा है। पीने का साफ पानी। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुरक्षा दिलाई।

भारत माता को डाइन कहते हैं सपाई

ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी के एक सदस्य ने तो भारत माता डायन तक कहा था। यह सब फर्जी समाजवादी हैं। ये केवल जाति-धर्म के आधार पर बनी पार्टियां हैं। ये लोग वंदे मातरम को झुठलाने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम यादव समाज से अलग हो जाए तो सपा एक पाषर्दी तक नहीं जीत पाएगी। ये लोग केवल जाति व तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने कहा कि हर गरीब, दलित व पिछड़ों को न्याय मिलना चाहिए। लेकिन सपा के गुडों ने औरेया में दलित को उल्टा टांगकर मारा था। सपा गुंडों और माफिया को बढ़ाने वाली पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button