उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर
राजधानी में नॉर्थ-ज़ोन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
कल इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नॉर्थ-ज़ोन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली के तत्वावधान में नॉर्थ-ज़ोन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025–26 की मेजबानी करने जा रही है। कल उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। जिसमें उत्तर भारत की प्रमुख महिला एथलीटों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बबलू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सैयद वसीम अख्तर चांसलर एवं संस्थापक, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी करेंगे।



