उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

यूनानी अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

डॉक्टरों ने महिलाओं को किया जागरूक

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के यूनानी अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सोमवार को राजकीय तकमिल उत्तिब यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

जिसे मौलाना आज़ाद मेमोरियल एकेडमी परिसर में प्राचार्य प्रो.अब्दुल कवी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं आयुष मंत्रालय द्वारा एक रुपये में इलाज, निःशुल्क दवा वितरण, 100 उच्च शैय्या रोगियों की भर्ती एवं उनके निःशुल्क भोजन और साथ-साथ सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का सभी लोग लाभ उठाइये। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में महिलाओं शिविर के द्वारा कॉलेज के शोधार्थी महिलाओं को गुप्त बीमारियों का उपचार के तरीकों पर काम करने की जानकारी भी प्रदान करेगा। उन्होंने अकादमी के महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी जो क्षेत्रीय स्तर पर यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने में अस्पताल को मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते रहते हैं।

साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रभारी प्रो.मनीराम को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं एकेडमी के महासचिव डॉ अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने डॉ अब्दुल कवी, प्रो.मनीराम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना जरूरी है। एक स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार की गारंटी देती है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रभारियों से मेरी लंबे समय से मांग थी कि भव्य 100 बिस्तरों वाले कॉलेज में मरीजों को भर्ती किया जाए तथा उनकी बीमारियों और उपचार पर जोर दिया जाए। आज मुझे खुशी है कि प्राचार्य अब्दुल कवी, डॉ मनी राम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की है। उन्होंने डॉ. रुश्दा फातिमा, डॉ. नवाजिश के साथ-साथ क्षेत्र की महिलाओं को व्यापक जांच और उपयोगी सलाह देने वाले डॉक्टर अब्दुल अहद, सैयद अबुल कासिम, फवजिया खान, हुमा कायनात, शाह ओसामा रशीद मुहम्मद यासिर और मुहम्मद नईम का आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में शिविर प्रभारी डॉ. मनी राम ने डॉ. अब्दुल कुद्दुस हाशमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पूर्ण सहयोग से यह शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए अस्पताल द्वारा तथा सरकार द्वारा सभी रोगों की जांच निशुल्क की जा रही है। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उन्हें जागरूक करना तथा महिलाओं को कॉलेज में सम्पूर्ण जांच के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। शिविर की दौरान दर्जनों महिलाओं ने उपचार व परामर्श के साथ दवाइयो का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button