उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

यूनानी अस्पताल में छात्र छात्राओं के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर 

96 छात्र छात्राओं स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शुक्रवार को औरंगाबाद क्षेत्र के सूर्य बलि माध्यमिक विद्यालय में राजकीय तकमिल उत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा छात्र छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

जिसमें कुल 96 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमें प्रत्येक कक्षा के छात्र छात्राओं की लंबाई, वजन और तापमान का मापन किया गया। साथ ही आवश्यक औषधियाँ भी वितरित की गई।

वहीं अतिरिक्त चिकित्सालय प्रभारी प्रो मनीराम सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। प्रो सिंह ने विद्यार्थियों को साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा सप्ताह में एक दिन अपने नाखून काटने का दिन फिक्स करें।

दिन में 10 बार साबुन से हाथ अवश्य धुले जैसे खाने से पहले भी और खाने के बाद भी और शौचालय के बाद हाथों की साबुन से धुलाई जरूर करें। इसके अलावा

रोजाना सुबह स्नान अवश्य करें। प्रोफेसर सिंह ने बताया की बच्चों की उम्र के लिहाज से लंबाई और वजन में कितना अन्तर है उसकी सूचना डाटा के परीक्षण के उपरांत संस्था के प्रधानाचार्य प्रबंधक को दी जाएगी।

ताकि संबंधित छात्र छात्राओं के अभिभावक को अवगत करा सकें और अगले कैम्प में आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने अपनी टीम के सभी सदस्यों तथा संस्था के प्रधानाध्यापक और शिक्षको का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही प्राचार्य प्रो अब्दुल कवि का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जूनियर डाक्टर शाह आलम , नाज़ परवीन , राफिया रऊफ, चंद्रशेखर, इरसाद, आरिफ, अब्बास अली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button