उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जनपद न्यायाधीश ने पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी 

मोटर वाहन चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रचार वाहन किया रवाना 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मोटर वाहन चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रचार वाहन रवाना किये गए।

शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलखान सिंह द्वारा न्यायालय परिसर से मोटर वाहन चालानों के त्वरित निस्तारण एवं विशेष लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पीआरवी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित शमनीय चालानों एवं यातायात से संबंधित वादों के

त्वरित एवं सरल निस्तारण के उद्देश्य से 28 नवम्बर को यानि कल जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत तथा 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 का आयोजन भी 01 अगस्त से 30 दिसम्बर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पक्षकारों के मध्य आपसी संवाद एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

पीआरवी वैन जनपद की समस्त तहसीलों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों तथा इनके माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराएगी। साथ ही

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनाली पुनिया ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित शमनीय चालानों एवं यातायात संबंधी वादों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके लिए वाहन स्वामियों एवं चालानकर्ताओं को अपने वाहन के मूल दस्तावेज (आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि), चालान की प्रति तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।

कार्यक्रम में अपर जिला जज, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रकाश तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनाली पुनिया सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता एवं डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने जनपद के समस्त नागरिकों, वाहन स्वामियों एवं वाहन चालानकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष

लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित मोटर वाहन चालानों का निस्तारण कराएं तथा लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button