उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

परिवहन मंत्री ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित बस स्टेशनों की प्रगति कार्य की ली जानकारी 

बस स्टेशनों का कार्य समय से गुणवत्ता पूर्ण पूरा करने के दिए निर्देश 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पीपीपी मॉडल पर निर्मित हो रहे बस स्टेशनों की प्रगति कार्य की जानकारी ली गयी। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में परिवहन निगम के सभागार कक्ष में पीपीपी मॉडल पर निर्मित हो रहे बस अड्डों की कार्य प्रगति के संबंध में कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने निर्माण प्रगतिशील कार्यों में तेजी लाने एवं ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि निर्मित हो रहे बस स्टेशनों की 34 परियोजनाओं में से 08 परियोजनाओं की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है।

शेष परियोजनाओं की डीपीआर 03 दिसम्बर, 2026 तक निगम मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने संचालित कार्यों की गुणवत्ता एवं मानक की जांच थर्ड पार्टी से कराने के भी निर्देश दिये गये है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में निर्मित होने वाले 23 बस स्टेशन में से 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ है। 09 बस स्टेशनों के डिटेल ड्राइंग सबमिशन के बाद संबंधित विकास प्राधिकरणों से मैप स्वीकृत हो चुके हैं।

इन बस स्टेशनों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के द्वितीय चरण में बनने वाले 49 बस स्टेशनों में से 05 बस स्टेशन विकसित किये जाने के लिए कैबिनेट के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया गया।

जबकि 36 शेष बस स्टेशनों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गयी। वहीं 24 बस स्टेशनों के लिए विट्स प्राप्त हो गयी है। टेक्निकल परीक्षण का कार्य चल रहा है। 01 दिसम्बर, 2026 को उक्त बस स्टेशनों की फाइनेंसियल बिड के संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button