उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस पर किया जागरूक

आरएमएल में न्यूरोलॉजी विभाग ने दिए स्वस्थ जीवन शैली के सुझाव 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों द्वारा विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस पर जागरूक किया गया।

गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें

कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह तथा डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ और सीनियर रेजिडेंट ने सहभागिता की। जिसका मुख्य उद्देश्य

मूवमेंट डिसऑर्डर (गतिशीलता संबंधी तंत्रिका विकारों) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा इन बीमारियों के लक्षणों, समय पर पहचान और उचित उपचार के महत्व को समझाना था।

इस अवसर पर न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अजय कुमार सिंह और प्रोफेसर डॉक्टर दिनकर कुलश्रेष्ठ ने मूवमेंट डिसऑर्डर से संबंधित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जानकारी साझा की।

डॉक्टरों ने कहा कि मूवमेंट डिसऑर्डर से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लेना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button