इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण के साथ करेंगे- पवन सिंह चौहान
एमएलसी पवन सिंह चौहान को मिली गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद की जिम्मेदारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एमएलसी पवन सिंह चौहान के अनुभव और समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया। गुरुवार को
सीतापुर भाजपा के सदस्य विधान परिषद एवं एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, की कार्य परिषद में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि किसी भी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद उसका प्रमुख कार्यकारी निकाय होती है, जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संचालन, नीतिगत निर्णयों, शैक्षणिक उन्नयन एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णायक भूमिका निभाती है. वहीं
इस नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए सदस्य विधान परिषद एवं शिक्षाविद् पवन सिंह चौहान ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,
कौशल विकास, खेलकूद एवं रोजगारपरक शिक्षा के अवसरों के विस्तार तथा विश्वविद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के उन्नयन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे। इसके अलावा
पवन सिंह चौहान को मिली इस नई जिम्मेदारी से उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाइयो का दौर शुरू हो गया जो सोशल मीडिया पर बधाई जारी रही।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी पवन सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त वे लखनऊ विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं तथा प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संरक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।



