उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री माँ के अंतिम दर्शन कर हुए भावुक 

मुख्यमंत्री पार्थिव शरीर के सामने नम हुई आंखे 

 

उत्तराखंड। पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिली तब गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे रहे थे।

उन्हें जैसे ही सूचना मिली उन्होंने कार्यक्रम को रद्द करने के बजाय अपने कर्तव्यों का पालन करते कार्यक्रम जारी रखा । इसके बाद उन्होंने गोण्डा कार्यक्रम को रद्द कर शाम को उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने मां के पार्थिव शरीर पर नम आँखों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की आंखें नम हो गईं।

मां के पार्थिव शरीर के सामने काफ़ी देर तक मौन अवस्था में खड़े रहे। इस भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें में आंसू भर आये और रोते हुए नजर आये।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से मां की तबीयत के बारे में ली जानकारी..

पंचूर स्थित घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि माता की तबीयत कब से अधिक खराब थी और उन्हें क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं।

उन्होंने मां के अंतिम समय तक उनके खानपान और देखभाल के बारे में भी परिजनों से जानकारी ली।

हरिद्वार ने होगा अंतिम संस्कार..

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को बताया कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा।

इसके लिए शनिवार सुबह सात बजे पंचूर स्थित पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट कोरोना काल निधन हो गया था। जहाँ लॉक डाउन लगा दिया गया था।

जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री पहुंचने असमर्थ रहे। उन्होंने पत्र लिखकर अपनी नम आँखों से शोक व्यक्त किया था।

उस दौरान में कोरोना काल में विशेष बैठक चल रही थी और मुख्यमंत्री को पर्ची के द्वारा सूचित किया था उन्होंने प्रदेशवासियो को अपना परिवार समझकर अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे। वहीं

91 वर्षीय सावित्री देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक परिवार के दुख में शामिल हुए।

एक मां को अंतिम विदाई देने का यह क्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन का बेहद भावुक पल बन गया। इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

साथ ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button