उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

पाइल्स से बचाव में फाइबर युक्त आहार फायदेमंद – डॉ सुधा सिंह 

विश्व पाइल्स दिवस पर डॉक्टरों ने दिए सुझाव 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने पाइल्स बीमारी से बचाव के लिए जानकारी साझा की।

शुक्रवार को विश्व पाइल्स दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय में कॉलेज प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह के निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित की गयी।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव रंजन ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली, हृदय स्वास्थ्य, रक्तचाप और पाइल्स

(बवासीर) जैसी बीमारियों के आपसी संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समय पर निदान और समग्र रोगी देखभाल के महत्व को रेखांकित किया।

​कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुधा सिंह ने पाइल्स की रोकथाम व उपचार में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं फाइबर युक्त आहार तथा नियमित दिनचर्या अपनाकर इस समस्या से प्रभावी ढंग से बचाव संभव है। वहीं

​डॉ. धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शल्य तंत्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. रेखा रानी तथा डॉ. पुष्पा गौर सहित कॉलेज के अन्य संकाय सदस्य, चिकित्सक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पाइल्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button