उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों को कराया पराग डेयरी का भ्रमण

विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों के मिलावट के बारे में ली जानकारी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों को पराग डेयरी का भ्रमण कराया गया।

मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा बीएससी नर्सिंग पंचम सेमेस्टर (2024 बैच) के विद्यार्थियों के लिए पराग डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

यह शैक्षणिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो शिव कुमार मुडगल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में डॉ. नवीन जे.एच., एसोसिएट प्रोफेसर; श्री जयवर्धन सिंह, ट्यूटर; एवं श्री मधुसूदन, नर्सिंग ऑफिसर के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पराग मिल्क डेयरी की ओर से एसपी यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी की विभिन्न कार्यप्रणालियों, दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पूरे भ्रमण के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को समुदाय स्तर पर खाद्य स्वच्छता , जनस्वास्थ्य पोषण, दूध के माध्यम से फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

डेयरी के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार कच्चे दूध का संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण एवं सुरक्षित प्रसंस्करण करके आम जनता तक शुद्ध एवं सुरक्षित दूध की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियमों, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा पर्यावरणीय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम तथा ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में पोषण स्तर को बेहतर बनाने में जनस्वास्थ्य शिक्षा की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के व्यावहारिक पहलुओं, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा तथा निवारक स्वास्थ्य देखभाल से अवगत कराना था। ताकि वे भविष्य में समुदाय स्तर पर प्रभावी स्वास्थ्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button