उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

कल से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का पांच दिवसीय शताब्दी समारोह का होगा शुभारम्भ 

मिशन अध्यक्ष श्रीरामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अपने गौरवशाली 100 वर्षों यात्रा शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रहा है।

सोमवार को सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द ने प्रेसवार्ता में बताया कि सेवाश्रम मानव सेवा, आध्यात्मिक साधना एवं समाज कल्याण की यात्रा के उपलक्ष्य में 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन होगा ।

जिसमें रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन, बेलूड़ मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज सहित देश के विभिन्न प्रांतों से मठ एवं मिशन के संन्यासी, पदाधिकारी शामिल होंगे।

श्रीरामकृष्ण परमहंस प्रतिमा की होगी प्राण-प्रतिष्ठा..

पांच दिवसीय समारोह में 18 नवंबर को रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी गौतमानंद महाराज द्वारा भगवान श्रीरामकृष्ण परमहंस की भव्य संगमरमर की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्रा एवं चंडी पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।

समारोह के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक एवं समसामयिक विषयों पर कई सार्वजनिक सभाएं आयोजित होंगी। साथ ही वर्तमान युग में श्रीरामकृष्ण, मां सारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता,

आध्यात्मिक जीवन पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव, श्रीरामकृष्ण की प्रतिमा की पूजा का आध्यात्मिक महत्व, रामकृष्ण आंदोलन के विस्तार में मां सारदा देवी की

भूमिका तथा अखंड भारत के निर्माण में धार्मिक सद्भाव को लेकर स्वामी विवेकानंद की दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश-विदेश के विद्वान संन्यासी अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इस अवसर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वेदांत सोसाइटी के स्वामी सर्वप्रियानन्द भी विशेष व्याख्यान देंगे। इसके अतिरिक्त बेलूड़ मठ एवं रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संन्यासियों तथा देश के विभिन्न केंद्रों से पधारने वाले संत-महात्माओं के उद्बोधन समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेंगे।

समारोह के अंतर्गत 20 नवंबर को विभिन्न रामकृष्ण मठों एवं मिशन केंद्रों से जुड़े संन्यासी, सेवाश्रम के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं के संस्मरणों एवं स्मृतियों पर आधारित एक विशेष सभा आयोजित की जाएगी।

इस सत्र में सेवाश्रम की गौरवशाली सौ वर्षों की यात्रा, उसकी आध्यात्मिक एवं मानवीय सेवा गतिविधियों तथा उससे जुड़े आत्मीय अनुभवों को साझा किया जाएगा।

पांच दिवसीय आयोजन में विशेष पूजा, सप्तशती हवन, चंडी पाठ, देवीनाम संकीर्तन, काली कीर्तन, रामनाम संकीर्तन एवं भजन-संध्या के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

इनमें संतूर वादन प. दिशारी चक्रवर्ती, नई दिल्ली द्वारा संतूर वादन की प्रस्तुति देगें तबले पर उनके साथ खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन ख़ान, लखनऊ संगति करेंगे।

भारतीय शास्त्रीय गायन पं संजीव अभ्यंकर, पुणे द्वारा भारतीय शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे तथा तबले पर अजिंक्य जोशी एवं अभिषेक शिंकर, पुणे तथा हारमोनियम पर दिनकर द्विवेदी संगति करेंगे।

समारोह के अंतिम दिन, 21 नवंबर को अयोध्या स्थित श्रीरामलला मंदिर के दर्शन के लिए विशेष यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इसके उपरांत मठ, के मुख्य मंदिर में रामनाम संकीर्तन तथा स्वामी सुबोधानंद महाराज के जीवन एवं उपदेशों पर विशेष प्रवचन होगा।

सायंकाल शास्त्रीय कार्यक्रम के अन्तगर्त पद्मश्री पं. द्वारा सरोद वादन की प्रस्तुति री तेजेन्द्र नारायण मजूमदार, कोलकाता उनके साथ तबला संगत पं. रामदास पलसुले, पुणे देंगे। ज्ञात हो कि

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का यह शताब्दी समारोह केवल एक संस्थान की सौ वर्षों की यात्रा का उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा, आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक सद्भाव और समाज कल्याण के उन

आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है, जिनका संदेश भगवान श्रीरामकृष्ण, मां सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button