उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मधुमेह एक गंभीर बीमारी फिर भी नियंत्रण संभव – डॉ बीकेएस चौहान 

डॉक्टरों ने विश्व मधुमेह दिवस पर किया जागरूक 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मधुमेह को गंभीर बीमारी होने के साथ नियंत्रण भी संभव बताया गया। शनिवार को

विश्व मधुमेह दिवस पर बलरामपुर चिकित्सालय में जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं तीमारदारों को मधुमेह के लक्षणों, जोखिम कारकों, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट वितरित किए और मधुमेह के प्रति सावधानी तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम “अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज (मधुमेह के प्रति समय रहते सक्रिय कदम)” है। इसका उद्देश्य मधुमेह एवं इसके जोखिम कारकों की

प्रारंभिक अवस्था में पहचान, समय पर जांच एवं निदान तथा उचित उपचार के माध्यम से बीमारी की गंभीर जटिलताओं को रोकना अथवा विलंबित करना है।

वहीं चिकित्सालय निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है।

यदि इसकी पहचान समय रहते हो जाए तो नियमित जांच, उचित उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसके कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नियमित रूप से ब्लड

शुगर की जांच कराएं, संतुलित आहार लें, शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार जारी रखें। साथ ही

चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी एवं एमओआईसी डॉ. रुखसाना तबस्सुम ने बताया कि मधुमेह के प्रति जागरूकता एवं इसकी समय से पहचान अत्यंत आवश्यक है।

अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, बिना कारण वजन कम होना तथा घाव भरने में अधिक समय लगना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने लोगों को इन लक्षणों के प्रति सतर्क रहने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को संदेश दिया गया कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम एवं समय पर उपचार अपनाकर मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button