उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

उष्णकटिबंधीय रोगों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मंथन 

मलेरिया एवं कालाजार प्रयोगशाला से उन्मूलन तक शीर्षक पर आधारित सीएमइ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उष्णकटिबंधीय रोगों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गहन मंचन में सुझाव पेश किये। शुक्रवार को

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इंडिया के सहयोग से उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों पर एक दिवसीय सीएमई-सह-कार्यशाला आयोजित की गयी।

जिसका शीर्षक “मलेरिया एवं कालाजार: प्रयोगशाला से उन्मूलन तक” था । इस सीएमई-सह-कार्यशाला में क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट तथा संक्रामक रोग, हेमेटोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, बाल रोग एवं त्वचा रोग विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इसमें विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ-साथ माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इन दोनों रोगों की जांच, उपचार और निगरानी पर विस्तृत प्रायोगिक प्रयोगशाला सत्र भी शामिल थे। वहीं

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान निदेशक पद्मश्री प्रो आरके धीमन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नित्यानंद ठाकुर, जोनल

समन्वयक (एनटीडी), डब्ल्यूएचओ तथा डॉ. तन्नुज आर. शर्मा, राज्य समन्वयक (एनटीडी), डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष प्रो. रुंगमेई एसके मारक, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी एवं

संक्रामक रोग विभाग तथा आयोजन सचिव डॉ. अवधेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्रो. मारक ने मलेरिया और कालाजार के उन्मूलन के लिए भारत सरकार द्वारा डब्ल्यूएचओ के सहयोग से की गई पहलों की चर्चा की।

उन्होंने बताया कि हमारे देश ने कालाजार उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा मलेरिया उन्मूलन की दिशा में भी देश वर्ष 2030 की समय-सीमा के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

प्रो. धीमन ने इस बात पर बल दिया कि रोग की शीघ्र प्रयोगशाला जांच रोगी की देखभाल और निगरानी, दोनों का आधार है, तथा उन्मूलन के प्रमाणन के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं प्रयोगशाला कर्मियों, विश्वसनीय निगरानी आंकड़ों और भली-भांति तैयार दस्तावेज़ीकरण का होना आवश्यक है।

डॉ. नित्यानंद ठाकुर (डब्ल्यूएचओ) ने उत्तर प्रदेश और भारत में कालाजार एवं मलेरिया की स्थिति के बारे में जानकारी दी। जबकि डॉ. अवधेश कुमार ने कालाजार की सूक्ष्मजैविक जांच पर व्याख्यान दिया।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के प्रो. अमरेश कुमार सिंह ने कालाजार के नैदानिक निदान एवं उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं डॉ. तन्नुज आर. शर्मा (डब्ल्यूएचओ) ने कालाजार उन्मूलन एवं प्रमाणन के लिए निगरानी को सुदृढ़ करने तथा डोसियर तैयार करने के विषय में बताया।

लोहिया के प्रो. मनोदीप सेन ने मलेरिया की महामारी विज्ञान पर विस्तृत चर्चा की, डॉ. अक्षय आर्य (असिस्टेंट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान ने मलेरिया की सूक्ष्मजैविक जांच पर तथा डॉ. इम्तियाज़ शरीफ़, संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने मलेरिया के नैदानिक निदान एवं उपचार पर व्याख्यान दिया।

जिनमें विभिन्न चिकित्सकीय पृष्ठभूमि से आए 30 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रयोगशाला सत्रों में संस्थान से डॉ. सना इस्लाही (एसोसिएट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. विक्रमजीत सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान),

डॉ. दीक्षा शुक्ला (सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. पुण्यतोया कर (सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. सुरभि (सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान), डॉ. आलोक कुमार (जूनियर रेजिडेंट,

सूक्ष्मजीव विज्ञान), दिनेश गंगवार, सीमा कुमारी तथा इरफ़ान (पीएचडी शोधार्थी, सूक्ष्मजीव विज्ञान) और डॉ. आरएमएलआईएमएस से डॉ. मोहम्मद साकिब (असिस्टेंट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान) ने संसाधन व्यक्ति के रूप में योगदान दिया।

अंत में आयोजन सचिव डॉ. अवधेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों तथा संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों, शोधार्थियों एवं तकनीकी कर्मचारियों से बनी आयोजन टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button