उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर महापौर रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मिली 

देश स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को मिला तृतीय स्थान 

 

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वच्छ सर्वेक्षण में राजधानी लखनऊ को तृतीय स्थान मिलने पर नगर निगम में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।

गुरुवार को की महापौर सुषमा खर्कवाल ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि से रक्षा मंत्री को अवगत कराया तथा बधाई प्रेषित कीं।

महापौर ने कहा कि लखनऊ के निरंतर विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा से शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

इस अवसर पर पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे। इसके अलावा महापौर सुषमा खर्कवाल ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

महापौर ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन से लखनऊ में स्वच्छता और नगरीय विकास के कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।

इस अवसर पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव एवं महापौर प्रतिनिधि श्रीप्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button