उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

निशुल्क ‘हड्डी मजबूती को लगेगा BMD – DEXA Scan’ जांच शिविर

पेन अवेयरनेस माह के अवसर पर दो दिवसीय जाँच शिविर का आयोजन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शरीर की हड्डियों की मजबूती परखने के लिए निःशुल्क जाँच शिविर लगाया जा रहा है। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में

‘पेन अवेयरनेस मंथ सितंबर’ के अवसर पर दो दिवसीय निशुल्क ‘हड्डी की मजबूती बीएमडी – डेक्सा स्कैन ’ जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस जाँच स्कैन के माध्यम से हड्डियों के घनत्व यानी ‘हड्डी की मजबूती’ का पता चलता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस के कारण ही अक्सर कमर दर्द, जोड़ों का दर्द और बार-बार फ्रैक्चर की समस्या होती है। यह सुविधा संस्थान के पेन मेडिसिन ओपीडी कक्ष संख्या 35 में 17 और 18 सितंबर यानि गुरुवार एवं शुक्रवार समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

जिसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं व 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष। लंबे समय से स्टेरॉयड दवा लेने वाले मरीज। बार-बार हड्डी टूटने या कमर,घुटने में लगातार दर्द वाले मरीज

शिविर निशुल्क लाभ ले सकते हैं। वहीं पेन मेडिसिन यूनिट प्रभारी प्रो. डॉ. शिवानी रस्तोगी ने बताया कि संस्थान की “पेन मेडिसिन MIPSI लैब ” पूरे भारतवर्ष में अग्रणी स्थान रखती है और सभी प्रकार के क्रोनिक पेन रोगियों का

विश्वस्तरीय उपचार यहाँ सफलतापूर्वक किया जा रहा है। साथ ही FNB पेन मेडिसिन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला लोहिया संस्थान, शहर का पहला संस्थान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button