उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
Trending

 आगरा में सी-295 फुल मोशन सिम्युलेटर का उद्घाटन

आपदा राहत कार्य सैन्य कर्मी बनेंगे पारंगत

 

लखनऊ/ आगरा। भारत प्रकाश न्यूज़। सैन्य कर्मियों को आपदा राहत कार्य में पारंगत बनाया जा रहा है। सोमवार को वायु सेना स्टेशन आगरा में मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना सी-295 फुल मोशन सिम्युलेटर सुविधा का उद्घाटन किया।जिसमें सिम्युलेटर टैक्टिकल शिफ्ट, पैराड्रॉपिंग, पैराट्रूपिंग, चिकित्सा निकासी और आपदा राहत आदि जैसे विभिन्न मिशनों का अनुकरण करके पायलटों को प्रशिक्षित करने में सक्षम बनाएगा। साथ ही यह सुविधा सी-295 बेड़े की परिचालन क्षमता में काफी वृद्धि करेगी। बता दें कि

अत्याधुनिक सैन्य विमान सिम्युलेटर उच्च खतरे की स्थितियों का अनुकरण करने में सक्षम बनाता है। जिनका वास्तविक संचालन में सामना किया जा सकता है। इससे पायलट युद्ध के लिए तैयार होने में सक्षम होते हैं। यह पायलटों को महत्वपूर्ण निर्णयों की आवश्यकता वाले उच्च जोखिम वाली आपात स्थितियों से निपटने में अपने कौशल को सुधारने में मददगार होगा और सैन्य अभियानों की समग्र उड़ान सुरक्षा में वृद्धि होगी। पायलट के प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सिम्युलेटर में किया जा सकता है। जिससे विमान पर उड़ान के घंटे बचाए जा सकते हैं। ज्ञात हो कि

सी-295 विमान भारत में परिवहन विमान के निजी क्षेत्र के उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत के लिए एक मील का पत्थर है। इस विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होने और इसके बाद के उत्पादन से देश की एयरोस्पेस प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। बीते अक्टूबर में प्रधान मंत्री और उनके स्पेनिश समकक्ष ने टाटा विमान परिसर वडोदरा का उद्घाटन किया था। जहां इस विमान का निर्माण होगा और जिससे नए उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button