रस्तोगी हास्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
310 मरीजों ने कराया पंजीकरण, लिया जाँच परामर्श का लाभ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में निःशुल्क चिकित्सीय जाँच परामर्श शिविर लगाया गया।
शिविर में केजीएमयू के स्वास, दमा एवं टीबी के विशेषज्ञ डा सूर्य कांत एवं उनकी टीम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा ए के पांडे, हृदय एवं सुगर रोग विशेषज्ञ डा हिमांशु रस्तोगी, रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डा शशांक सिंह,
होम्योपैथ डा प्रियंका रस्तोगी, दंत रोग विशेषज्ञ डा यश रस्तोगी एवं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा जिगिशा त्रिपाठी ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया ।
शिविर में एवं नियमित ओपीडी में कुल 310 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 40 इसीजी हुईं एवं 80 व्यक्तियों की थायराइड के लिए जांच की गयी। जिसमें सभी मरीजों को 3 दिन की एवं होम्योपैथिक दवाइयां 7 दिन की निशुल्क दी गयीं।
वहीं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि कैम्प में थायराइड, फेफड़ों एवं हृदय की जांच निशुल्क की गई। 35 डिजिटल एक्स-रे काफी रियायती दर पर किये गये।
संस्थापक -संरक्षक हरी जीवन जी ने बतलाया कि कैम्प के समय रस्तोगी हास्पिटल में नित्य उपलब्ध रहने वाले 8 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भी मरीजों का परीक्षण परामर्श के लिए उपस्थित रहीं।
शिविर के सुचारू संचालन के लिए हरी जीवन के नेतृत्व में कमेटी के मेंबर सुधीर, प्रमोद, मुदित, हर्ष, बालकृष्ण, अजय ने सक्रिय योगदान दिया।



